अंतर्राष्ट्रीय

होंडुरास की महिला जेल में आग, फायरिंग, चाकू…होंडुरास की महिला जेल में भड़का दंगा; 41 कैदियों की मौत….

होंडुरास की महिला जेल में मंगलवार को दंगा भड़क गया। जेल के अंदर हुई हिंसा में कम से कम 41 महिलाओं की मौत हो गई।

यहां के राष्ट्रपति का कहना है कि ‘मारा’ गैंग की वजह से यह हिंसा हुई। दंगे में कम से कम 26 महिलाएं जलकर मर गईं। इसके आलावा अन्य को गोली मार दी गई या फिर चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया। 

होंडुरास की राजधानी टेगुसिगलपा से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर तमारा में यह जेल स्थित है। दंगे के बाद फरेंसिक टीम पहुंची और पुष्टि की कि 41 महिला कैदियों की मौत हुई है।

वहीं सात का इलाज अस्पताल में चल रहा है। सरकार ने बाद में उन हथियारों को भी दिखाया जो कि जेल के अंदर से  बरामद हुए हैं।

राष्ट्रपति शाओमारा कास्त्रो ने कहा, मारा ने ही यह दंगा प्लान किया था। इसकी जानकारी प्रशासन को भी थी। 

कास्त्रो ने सोशल मीडिया पर कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होने जा रही है। बारियो 18 गैंग के लोग सेल में घुस गए और कैदियों को मारना शुरू कर दिया।

इसके बाद आग लगा दी। पहले भी कैदियों ने कहा था कि वे बारियो 18 गैंग के डर में जी रहे हैं। एक कैदी के परिजन ने कहा कि उन्हें पहले ही पता चला था कि बारियो 18 गैंग के लोग जेल में कुछ करने वाले हैं। 

इस दंगे के बाद लोग जेल के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। मारी गई कैदियों के परिजनों ने भी जमकर  हंगामा किया। एक कैदी की मां ने कहा, मुझे अपनी बेटी के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

हम दर्द और गुस्से से मरे जा रहे हैं। लेकिन कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। एक अन्य ने कहा कि 41 लोग जेल के अंदर मारे गए हैं। हमें नहीं पता कि हमारे रिश्तेदार बचे हैं या नहीं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!