विसर्जन के दौरान शिवनाथ नदी में गिरा युवक।
एसडीआरएफ की सतर्कता से बची युवक की जान।

दुर्ग 3 अक्टूबर 2025 // श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जी के आदेश अनुसार एवं जिला सेनानी महोदय श्रीमान नागेंद्र कुमार सिंह जी के निर्देशानुसार दुर्गा विसर्जन ड्यूटी हेतु थाना पुलगांव क्षेत्र अंतर्गत शिवनाथ नदी गुरुद्वारा के पास एसडीआरएफ टीम को तैनात किया गया था।
रात्रि कालीन ड्यूटी पर तैनात एसडीआरएफ के जवान ने अचानक समय लगभग 1:30 बजे रात्रि ब्रिज के ऊपर से किसी के गिरने की आवाज आई, ड्यूटी पर मौजूद एसडीआरएफ के जवान क्रमांक 290 विनय कुमार यादव, 63 गोपी पाटिल एवं नगर सेना के जवान डीव्हार देशमुख द्वारा मोटर बोट की सहायता से गिरने की आवाज के जगह पर पहुंचे तो देखते हैं कोई व्यक्ति शराब के नशे में नदी में कूद गया है। तत्काल एसडीआरएफ की टीम लाइव बाय एवं रोप की मदद से उस व्यक्ति को जिंदा सुरक्षित नदी के किनारे तक ले आए और थाना पुलगांव पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
इस दौरान एसडीआरएफ के किसी भी जवानों को शारीरिक एवं मानसिक क्षति नहीं पहुंची।
एसडीआरएफ के जवानों का मात्र 10 मिनट का रेस्कयु कार्य प्रशंसनीय एवं सराहनीय रहा।
व्यक्ति का नाम ख़ुशवंत सिंह पिता रविन्द्र सिंह उम्र 27 वर्ष साकिन 1574/6 कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड जामुल भिलाई जिला दुर्ग
जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी श्रीमान नागेंद्र कुमार सिंह टीम एसडीआरएफ दुर्ग।

